फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नियुक्त : इमरान मसूद को दिल्ली और उल्का को छत्तीसगढ़ का जिम्मा, देखें पूरी सूची

Thu, 03 Jun 2021 06:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने पांच राज्यों के नए प्रदेश प्रभारी नियुक्ति किए हैं। इमरान मसूद को दिल्ली का जिम्मा दिया गया है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को पांच राज्यों में पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। अभा कांग्रेस के पांच सचिवों को अलग-अलग राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। इमरान मसूद को दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन

 

इसी तरह छत्तीसगढ़ के लिए सांसद सप्तगिरि शंकर उल्का को, विधायक दीपिका पांडे को  उत्तराखंड का, संजय दत्त को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। दत्त वर्तमान में तमिलनाडु व पुडुचेरी के प्रभारी थे। उन्हें वहां से मुक्त कर दिया गया है। वहीं ब्रजलाल खाबरी को बिहार का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई  है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें