फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: अमित पाटकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, कार्लोस फरेरा बने मुख्य सचेतक

Thu, 31 Mar 2022 11:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पार्टी ने कर्चोरम से पार्टी के उम्मीदवार अमित पाटकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा एल्डोना से पार्टी के उम्मीदवार कार्लोस फरेरा को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। पार्टी ने कर्चोरम से पार्टी के उम्मीदवार अमित पाटकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा एल्डोना से पार्टी के उम्मीदवार कार्लोस फरेरा को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। वहीं, कांग्रेस ने गोवा के लिए कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के रूप में माइकल लोबो को नियुक्त किया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने पार्टी नेता दिगंबर कामत को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित के रूप में नियुक्त किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


इससे पहले पार्टी ने मणिपुर में संगठन में बदलाव किया था। इसके तहत अपने वरिष्ठ नेता केशम मेघचंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे पहले चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद एन लोकेन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें