फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुमत परीक्षण हुआ तो कांग्रेस करेगी अखिलेश का समर्थन, शत्रुघ्न ने दी शुभकामनाएं

Mon, 24 Oct 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
यूपी में समाजवादी पार्टी में मची घमासान के बीच सीएम अखिलेश की छवि उभर कर सामने आ रही है। मुलायम, शिवपाल या सपा के किसी भी अन्य नेता के मुकाबले अखिलेश सहानुभूति बटोरने में ज्यादा कामयाब नजर आ रहे हैं। वजह है, विपक्षियों का उनके प्रति झुकाव। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अगर विधानसभा में अखिलेश की बहुमत साबित करने की बारी आई तो पार्टी उनका साथ देगी। इससे पहले भी राहुल गांधी कई मौकों पर अखिलेश का साथ देने की बात कह चुके हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो अखिलेश भी कांग्रेस का दामन थामने का मन बना चुके हैं। 
विज्ञापन


अखलेश को दूसरी सबसे बड़ी सहानुभूति सपा के घोर विरोधी बीजेपी के नेता शत्रुघ्न सिन्हा से मिली। सिन्हा ने बाकायदा ट्वीट कर अखिलेश के प्रति भाव-भीनी संवेदना जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ''अखिलेश को जिस तरह फंसाया जा रहा है, उसे देखकर उनका दिल बैठा जा रहा है। उम्मीद है कि वह सियासी दलदल से सुरक्षित निकल आएंगे।'' Really unfortunate to see him getting trapped by his own elders in a vicious game of power play within the family while many outsiders gloat — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) October 23, 2016  
विज्ञापन
One fervently hoped that a youngster like Akhilesh Yadav would lead India's largest state on the path of development, peace and prosperity. — Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) October 23, 2016
  पिछले करीब दो महीने से सपा में पारिवारिक कलह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। एक धड़ा अखिलेश के साथ दिख रहा है तो दूसरा उनके चाचा शिवपाल के साथ। अखिलेश के फैसलों पर सपा प्रमुख मुलायम भी धर्मसंकट में फंसते जा रहे हैं। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल यही है कि कुनबे को बचाएं या पार्टी को। यूपी चुनाव भी नजदीक हैं, ऐसे घरेलू घमासान से जूझ रही समाजवादी पार्टी को कहीं ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल सबको मुलायम के आखिरी फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें