फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha: पीएम मोदी के खिलाफ चरणजीत चन्नी ने दिया 'विशेषाधिकार हनन' का नोटिस, लोकसभा के नियम उल्लंघन का आरोप

Wed, 31 Jul 2024 03:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच कई सांसद असंसदीय भाषा का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष की तरफ से इसे जरूर रिकॉर्ड से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के खिलाफ 'विशेषाधिकार हनन' का नोटिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के मामले में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को 'विशेषाधिकार हनन' का नोटिस दिया हैं। बता दें कि पंजाब के जालंधर से लोकसभा सांसद चरणजीत सिहं चन्नी ने इस नोटिस में दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अनुराग ठाकुर के भाषण के उस हिस्से के वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर साझा किया जिन्हें सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया था।
विज्ञापन



अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर किया था हमला
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम सदन के विशेषाधिकार का हनन है। चरणजीत सिंह चन्नी ने लोकसभा अध्यक्ष को दिए नोटिस में कहा- मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप मेरा प्रस्ताव स्वीकार करें और इसे सदन में लाने की अनुमति दें। मेरा यह आग्रह भी है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्रवाई आरंभ की जाए। दरअसल भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए जाति जनगणना की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए थे।

राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उनका अपमान किया
भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने भाषण के दौरान कहा था, जिसकी जाति का पता नहीं, वह गणना की बात करता है। हालांकि इस पर कांग्रेस सदस्यों ने गहरी आपत्ति जताई और सदन में पुरजोर हंगामा किया। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उनका अपमान किया है। बता दें कि अनुराग ठाकुर की यह टिप्पणी अभी भी कार्यवाही का हिस्सा है, हालांकि उनके भाषण के कुछ अन्य अंश हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन




वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में दिये गए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के इस भाषण की मंगलवार को सराहना की थी और सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए लिखा था कि इसे अवश्य सुना जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें