सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री बेंगलुरु महानगर परिवहन (बीएमटीसी) सी बस में यात्रा करेंगे और राज्य की राजधानी में परियोजना के शुभारंभ को चिह्नित करने के लिए महिला यात्रियों को मुफ्त टिकट जारी करेंगे। वहीं, मंत्री और विधायक अपने संबंधित जिलों और निर्वाचन क्षेत्रों में एक साथ सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया है कि सिद्धारमैया ने विधायकों के साथ जिला प्रभारी मंत्रियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि 'शक्ति योजना' जाति, धर्म और वर्ग से परे सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे।
बयान में सिद्धरमैया के हवाले से कहा गया है कि योजना के शुभारंभ को सार्थक बनाने के लिए सभी जिला मंत्री काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 'शक्ति योजना' से राज्य की महिलाओं को राहत मिलेगी, जो मूल्य वृद्धि और महंगाई के कारण संकट में थीं। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार सत्ता में आने के एक महीने के भीतर सभी गारंटी को लागू कर रही है, इस तथ्य के बावजूद कि इसके लिए भारी धन जुटाने की आवश्यकता है।