फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगालः बीमार भाजपा सांसद अभिजीत गांगोपाध्याय की स्थिति चिंताजनक, एयर एम्बुलेंस से लाए गए दिल्ली

Thu, 19 Jun 2025 07:57 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के तमलुक से बीजेपी सांसद और कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगोपाध्याय की सेहत में सुधार न होने के कारण अब उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। वे एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
भाजपा सांसद और कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगोपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के तमलुक से भाजपा सांसद और कोलकाता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगोपाध्याय की तबीयत में सुधार नहीं होने पर अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली स्थित एम्स में उन्हें भर्ती कराया जाएगा, जहां उन्हें अधिक उन्नत चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। 
विज्ञापन


बुधवार से ही उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की चर्चा थी। हालांकि गुरुवार शाम को करीब चार बजे उन्हें अस्पताल से निकालकर एंबुलेंस में ले जाया गया। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दमदम एयरपोर्ट तक ले जाया गया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, उन्हें शाम 5:35 बजे की फ्लाइट से दिल्ली ले जाया गया। सांसद की गंभीर स्थिति को देखते हुए एयर एंबुलेंस में सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
 
अब कैसी है सांसद की स्थिति
अभिजीत गांगोपाध्याय एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस से पीड़ित हैं। इसके साथ ही उन्हें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेप्सिस भी है। पिछले शनिवार से वे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, जिस दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, उसी दिन प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके परिजनों के साथ संपर्क किया गया था और उन्हें आश्वासन दिया गया कि किसी भी जरूरत पर पीएमओ उनकी मदद के लिए तत्पर रहेगा। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अभिजीत गांगोपाध्याय की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है और वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Amit Shah: 'आने वाले समय में अंग्रेजी बोलने में शर्म आएगी', भाषा विवाद के बीच गृह मंत्री बोले- अब बदलाव का समय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें