फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम के खिलाफ मानवाधिकार आयोग में शिकायत

Fri, 20 May 2016 05:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के जिला अस्पताल के चेस्ट फिजीशियन डा. मुकुट लाल ने शासन सहित मानवाधिकार आयोग एवं एससी आयोग को पत्र भेजकर नगर विकास मंत्री आजम खां पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल पहुंचे नगर विकास मंत्री ने जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया। फर्जी केस में उनके परिवार को फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


पिछले दिनों हार्ट पेशेंट महिला के इलाज में लापरवाही करने के आरोप में डा. मुकुट लाल के खिलाफ धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। डा. मुकुट लाल की ओर से एससी आयोग भेजे गए पत्र में नगर विकास मंत्री पर कई आरोप लगाए गए हैं। उनके अनुसार नगर विकास मंत्री ने उन्हें और उनके परिवार को झूठे मुकदमें में फंसवाकर जेल में सड़ा डालने की धमकी भी दी है। डा. मुकुटलाल ने राज्यपाल, प्रमुख सचिव चिकित्सा, डीजीपी, अनुसूचित जाति आयोग एवं मानवाधिकार आयोग दिल्ली को पत्र भेजकर अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

कार्रवाई से बचने को झूठा आरोप लगा रहे डॉक्टर
डा. मुकुट लाल  कार्रवाई के बचने के लिए नगर विकास मंत्री पर निराधार आरोप लगा रहे हैं। डा. मुकुटलाल ने जुर्म किया है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। डाक्टरों की जिम्मेदारी है कि मरीजों का सही इलाज करें। अगर इसमें भी कोताही बरती जाए तो  ठीक नहीं है। -फसाहत अली खां शानू, मीडिया प्रभारी नगर विकास मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें