ओडिशा के तीन गांव में देवी-देवताओं की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में सांप्रदायिक तनाव हो गया। क्षेत्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन हर एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं।
स्टील सिटी राउरकेला के अल्पसंख्यक बाहुल क्षेत्र नाला रोड में उपद्रवियों द्वारा गणेश जी की प्रतिमा पर पथराव के बाद वहां धारा 144 लगा दिया गया है। बताया जा रहा है कि जुलूस के रूप में विसर्जन के लिए ले जाई जा रही गणेश जी की मूर्ति रात तकरीबन 11 बजे नाला रोड पर पहुंची। इसी दौरान कुछ अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे मूर्ति डैमेज हो गई।
इसके बाद घटना से नाराज बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने वहां खड़े कार और स्कूटरों को निशाना बना दिया। देखते-देखते दुकानों में तोड़फोड़ शुरू हो गई और बड़ी संख्या में वाहनों को नुकसान पहुंचा दिया गया।
मामला बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई पूजा समिति के लोगों ने जुलूस को रोड पर ही रोक दिया और धरने पर बैठ गए।
देवी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ तनाव
तनाव
- फोटो : Indian Express
ठीक उसी तरह केंद्रपारा जिले के तटीय इलाके में क्षेत्रीय देवी मां खुदुरुकुनी की मूर्ति के विसर्जन के दौरान दो पक्षों में तनाव हो गया। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों ने मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर और ड्रम बजाने का विरोध किया। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने पट्टामुंडई-राजनगर रोड को जाम करके प्रदर्शन कर दिया।
केंद्रपारा एसपी नितिनजीत सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। तनवापूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पर्याप्त बलों की तैनाती कर दी गई है।
12 घंटी की कर्फ्यू हटी
टेंशन
वहीं, बलसोरो के सोरो गांव में पुलिस ने 12 घंटे की कर्फ्यू को हटा दिया है। बताते चलें कि वहां तीन दिनों से चल रहे सांप्रदायिक तनाव के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई थी।
बताते चलें कि बीते 9 अगस्त को गणेश जी की मूर्ति पठान मोहल्ले से ले जाते वक्त दो पक्षों में तनाव हो गया। इसके बाद जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसमें सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।