आरएसएस समर्थित संगठन 'मुस्लिम राष्ट्रीय मंच' की अवध यूनिट ने समाज को आइना दिखाते हुए सराहनीय कदम उठाया है। संगठन के लोगों ने निर्णय लिया है कि वे बकरीद पर बकरी या किसी दूसरे जानवरों की कुर्बानी नहीं देंगे। उनका कहना है कि वे बकरी के आकार के बने केक को काटकर ईद-उल-जुहा मनाएंगे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार को लखनऊ स्थित संगठन के अवध प्रांत के ऑफिस में पांच किलोग्राम का केट काटा जाएगा। यह बकरे के आकार में होगा।
संगठन का दावा है कि उनके सदस्य अपने घरों में बिरयानी भी नहीं बनाएंगे। इसकी जगह वे सेवईं और दही बड़ा बनाएंगे और अपने दोस्तों को परोसेंगे।
मंच के अवध प्रांत के संयोजक रईस खान ने बताया कि वह समाज में एक संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बकरीद लोगों के बर्थडे की तरह केक काटकर भी मनाया जा सकता है। उनका कहना है कि यह प्रयास सफल हुआ तो वे उसे कई और प्रांत में करने का प्रयास करेंगे।