पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी का तंज भरा ट्वीट
औरंगाबाद हिंसा के घटना पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा को पिछले दरवाजे से सत्ता में लाने के बाद मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार राहत अवश्य महसूस कर रहे होंगे।
रविवार को भी हुआ था उपद्रव
रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा को लेकर रविवार को भी औरंगाबाद में दो गुटों में टकराव हुआ था। उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी और धीरे-धीरे हिंसा ने विकराल रूप ले लिया। कई दुकानों और एक दर्जन गाड़ियों को भी आग लगा दी गई थी। दावा है कि इस उपद्रव में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और कई उपद्रवियों के घायल होने की भी सूचना मिली है।
इसके साथ ही बिहार के सिवान और गया में भी हिंसा हुई है। आरोप है कि सिवान के निजामपुर गांव में शनिवार को कुछ लोगों ने रामनवमी को शोभा यात्रा रोक दी थी। वहीं, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी रविवार को
शोभायात्रा के दौरान हिंसा की हुई है।