फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL2018: स्टीव स्मिथ को छोड़नी पड़ी राजस्थान रॉयल्स की कमान, रहाणे होंगे नए कप्तान

Tue, 27 Mar 2018 05:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बॉल टेंपरिंग में फंसने के बाद स्टीव स्मिथ से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तानी छीनी गई और अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स ने भी कड़ा फैसला लेते हुए उनसे टीम की कमान वापस लेने की घोषणा कर दी है। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को इस बात की जानकारी मीडिया को दी। स्मिथ की जगह आईपीएल 2018 में अब टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि स्मिथ के अलावा कंगारू सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भी उप-कप्तान के पद से हटा दिया गया है। वहीं, अब माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स की ही तरह सनराइजर्स हैदराबाद भी वॉर्नर से कप्तानी से छीनकर शिखर धवन को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दे। 
 
एक तरफ यह स्मिथ के लिए झटका है तो वहीं राजस्थान के लिए भी यह मुश्किल फैसला रहा होगा क्योंकि दो साल के प्रतिबंध के बाद यह फ्रेंचाइजी वापसी कर रही है और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही इतना कठिन फैसला लेना पड़ा। बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल नीलामी में एकमात्र स्मिथ को ही रिटेल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद

बेनक्रॉफ्ट - फोटो : file
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद के साथ छेड़छाड़ कि गई थी। केपटाउन टेस्ट के तीसरे दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें बेनक्रॉफ्ट एक पीले रंग की चीज अपनी पैंट में रखते नजर आ रहे थे।

बेनक्रॉफ्ट को अपनी पैंट के अंदर कुछ पीले रंग की चीज रखते टीवी कैमरा में कैद किया गया था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ। यह वीडियो दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के 43वें ओवर का था, जिसमें बेनक्रॉफ्ट पीले रंग की कोई चीज हाथ में लिए दिखाई दिए थे। इसके बाद अंपायर नाइजल लोंग और रिचर्ड इलिंगवर्थ ने उनसे बात भी की थी।

बता दें कि इस विवाद के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बीच में ही स्मिथ ने कप्तानी पद छोड़ दिया है और अब उनकी जगह शेष मैच व सीरीज में टिम पैन कप्तानी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें