फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: कमोडोर रितुराज बोले- हर परिस्थिति से निपटने को तैयार नौसेना, युवाओं को जोड़ने के लिए कई कार्यक्रम

Fri, 02 Dec 2022 11:51 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।

सार

कमोडोर साहू ने कहा कि नौसेना बंगाल व देश के अन्य हिस्सों में खास कर युवाओं को नौसेना से जुड़ने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाती है। ताकि युवा अधिक से अधिक नौसेना की ओर आकर्षित हों।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते कमोडोर रितुराज साहू व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में नौसेना के प्रभारी अधिकारी (एनओआईसी) कमोडोर रितुराज साहू ने शुक्रवार को कहा कि नौसेना हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है। बंगाल क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर दो नए फास्ट इंटरसेप्टर जहाज शामिल किए जाएंगे। इसके बाद कोलकाता के बेड़े में कुल संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। रितुराज साहू चार दिसंबर को मनाए जाने वाले 51वें नौसेना दिवस से पूर्व यहां स्थित प्रमुख नेवल बेस आईएनएस नेताजी सुभाष में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कमोडोर साहू ने कहा कि फिलहाल नौसेना के पास यहां दो फास्ट इंटरसेप्टर जहाज हैं, जिन्हें इसी साल मार्च में शामिल किया गया है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही दो और शामिल होंगे। इनके अलावा नौसेना के बंगाल क्षेत्र में चार गश्ती विमान हैं। बता दें कि कोलकाता में ही नौसेना का बंगाल क्षेत्र का मुख्यालय है। साहू ने देश को आश्वस्त करते हुए कहा कि भारतीय नौसेना भविष्य में समुद्र के रास्ते किसी भी चुनौती से निपटने व इसका जवाब देने को तैयार है।

साहू ने कहा कि नौसेना का यहां राज्य सरकार के साथ अच्छा समन्वय है। जब नौसेना को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कोई अनुरोध मिलता है तो हम हमेशा इसके लिए तैयार रहते हैं। एक अनुरोध हर साल गंगासागर मेला के लिए आता है, जिस दौरान हम विभिन्न बचाव दल और गोताखोर दल वहां तैनात करते हैं। इस साल भी हम ऐसा ही करने जा रहे हैं और मेले के दौरान हमारी कई बचाव टीमें और गोताखोर दल वहां तैनात रहेगी। उल्लेखनीय है कि कोलकाता से 130 किलोमीटर दूर सागरद्वीप में हर साल मकर संक्रांति पर लगने वाले गंगासागर मेला में देशभर से लाखों श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन


कमोडोर साहू ने कहा कि नौसेना बंगाल व देश के अन्य हिस्सों में खास कर युवाओं को नौसेना से जुड़ने के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाती है। ताकि युवा अधिक से अधिक नौसेना की ओर आकर्षित हों। उन्होंने बताया कि तटीय क्षेत्र में गांवों के लोगों व मछुआरों के साथ नौसेना नियमित रूप से संपर्क में रहती है और उनकी मदद के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर व अन्य कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन किया जाता है। संवाददाता सम्मेलन में कमोडोर (डब्ल्यूपीएस) इंद्रजीत दासगुप्ता और कमांडर सुदीप्तो मैत्रा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें