फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत: रोज हरी सब्जियां खाएं, कम होगा कोलन कैंसर का जोखिम; अब युवाओं को भी चपेट में ले रही बीमारी

Sun, 31 Aug 2025 06:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हालिया शोध में पाया गया है कि रोजाना केवल आधा कप यानी 40 से 60 ग्राम हरी सब्जियां खाने से इस बीमारी का खतरा 20 से 26% तक कम किया जा सकता है। भारत में भी कोलन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे यह अध्ययन और भी अहम हो जाता है।
विज्ञापन
हरी सब्जियां (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलन कैंसर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रहा, बल्कि युवाओं में भी तेजी से फैल रहा है। मोटापा, शराब और अस्वस्थ जीवनशैली इसके बड़े कारण माने जाते हैं। लेकिन हालिया शोध में पाया गया है कि रोजाना केवल आधा कप यानी 40 से 60 ग्राम हरी सब्जियां खाने से इस बीमारी का खतरा 20 से 26% तक कम किया जा सकता है। भारत में भी कोलन कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे यह अध्ययन और भी अहम हो जाता है।

विज्ञापन


कोलन कैंसर (कोलोरेक्टल कैंसर) बड़ी आंत और मलाशय को प्रभावित करता है। शुरुआत छोटे-छोटे गांठों से होती है, जो धीरे-धीरे कैंसर का रूप ले लेती हैं। पहले इसे बुजुर्गों की बीमारी माना जाता था, लेकिन अब 50 वर्ष से कम आयु वाले लोगों में भी इसके मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि असंतुलित खानपान, मोटापा और निष्क्रिय जीवनशैली इसके मुख्य कारण हैं। यह अध्ययन बीएमसी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित हुआ। इसमें 6.4 लाख लोगों की जीवनशैली और खानपान का अध्ययन किया गया। इनमें से 97,595 लोग कोलन कैंसर से पीड़ित थे। अध्ययन में पाया गया कि जो लोग रोजाना क्रूसीफेरस सब्जियां जैसे ब्रोकोली, फूलगोभी, पत्ता गोभी और ब्रसेल्स स्प्राउट्स खाते थे, उनमें कैंसर का खतरा सबसे कम था। केवल 40 से 60 ग्राम (आधा कप) रोजाना खाने वालों में खतरा 20 से 26% तक घटा।

ये भी पढ़ें: Voter List: बिहार के बाद अब बंगाल में SIR का डर, मालदा-मुर्शिदाबाद में प्रमाणपत्रों की चिंता; बिचौलिये पैसे...
विज्ञापन


इसलिए फायदेमंद हैं ये सब्जियां
इन सब्जियों में फाइबर, विटामिन-सी, फ्लेवोनॉयड्स और कैरोटीनॉयड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें सबसे अहम यौगिक सल्फोराफेन पाया जाता है। जब इन्हें काटा या चबाया जाता है तो इनमें मौजूद ग्लूकोसिनोलेट्स टूटकर सल्फोराफेन में बदल जाते हैं। यह शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को मजबूत करता है।सूजन कम करता है और कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है। इसी कारण इसे कैंसर रोकने वाला प्राकृतिक तत्व माना जाता है।
विज्ञापन


भारत में बढ़ते मामले और चिंता
भारत में कोलोरेक्टल कैंसर अब तेजी से फैल रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के आंकड़ों के अनुसार भारत में हर साल लगभग 60 से 65,000 नए मामले दर्ज होते हैं।यह पुरुषों में तीसरा सबसे आम कैंसर और महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर बन चुका है। चिंता की बात यह है कि शहरों में रहने वाले 40 से 50 वर्ष के लोगों में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Defence: एचएएल अगले महीने सौंपेगी दो तेजस मार्क-1ए, रक्षा सचिव बोले- जल्द ही 97 विमानों की खरीद का होगा अनुबंध

डाइट में ऐसे शामिल करें
नाश्ता :
उबली ब्रोकोली को ऑमलेट या पोहा में मिलाएं।
दोपहर का भोजन : सलाद या रोल में पत्ता गोभी डालें।
रात का खाना : स्टर-फ्राई या पास्ता में गोभी शामिल करें।
स्नैक्स : भुने हुए ब्रसेल्स स्प्राउट्स या हेल्दी चिप्स खाएं।

इन सब्जियों को हल्की भाप में पकाकर खाना सबसे बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे इनके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें