फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 5 दिनों में दूसरा रेल हादसा, औरेया में कैफियत एक्सप्रेस के 9 कोच डीरेल, 21 घायल

Wed, 23 Aug 2017 11:22 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
कैफियत एक्सप्रेस हादसा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मंगलवार देर रात पांच दिनों में दूसरा बड़ा  रेल हादसा हो गया। आजमगढ़ से दिल्ली आ रही कैफियत एक्सप्रेस कानपुर और इटावा के बीच हादसे का शिकार हो गई। हादसा औरेया के पास अछल्दा रेलवे स्टेशन के नजदीक हो गया। रात 2.40 बजे ट्रेन एक डंपर से टकरा गई, जिसकी वजह से ट्रेन के इंजन समेत 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। इस बड़े हादसे में किसी के मरने की खबर तो नहीं है लेकिन 21 लोग घायल हुए हैं। कानपुर रेंज के आईजी के मुताबिक ऐसा लगता है कि ट्रैक पर पहले से ही डंपर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


Read Also: रेल हादसा : स्टेशन अधीक्षक और कंट्रोल रूम के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल

सूत्र बताते हैं कि  डंपर के ड्राइवर की आंख लगने से ये हादसा हुआ है जिसकी वजह से मानवरहित रेलवे क्रांसिग से पार करते वक्त डंपर कैफियत एक्सप्रेस में जा घुसा। वहीं, रेल प्रशासन ने इसकी खबर लगते ही मौके पर बड़े अफसरों को भेजा साथ ही राहत बचाव कार्य के लिए एक टीम भी रवाना की और दिल्ली से कई मेडिकल टीम को भी घटनास्थल भेजा गया है।  

कानपुर रेंज के आईजी ने औरेया रेल हादसे पर बड़ा खुलासा कर कहा कि 'ऐसा लगता है रेलवे ट्रैक पर डंपर पहले से ही पड़ा हुआ था।' 10 bogies and engine derailed after colliding with a dumper. No news of deaths: Anil Saxena, DG PRO, Railways pic.twitter.com/g2eUeU8goy — ANI UP (@ANINewsUP) August 23, 2017 रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल हादसे पर कहा कि कुछ यात्री इसमें घायल हुए है जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। वहीं, बचाव राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ की एक टीम घटनास्थल भेजी गई है।  
विज्ञापन
Some passengers have received injuries and have been shifted to nearby hospitals,senior officials directed:Suresh Prabhu on Kaifiyat express — ANI (@ANI) August 23, 2017 इस हादसे में 2 दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। बता दें बचाव कार्य जारी है और लोगों को रेल से निकाला जा रहा है। लेकिन अभी तक इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई है जिन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Read Also: स्टेशन मास्टर और सारे गैंगमैन दिल्ली तलब, ऑडियो की जांच के लिए रेस्ट कीपर प्रदीप को भी बुलाया   

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को उत्कल एक्सप्रेस भीषण दुर्घटना का शिकार हुई थी। पुरी से हरिद्वार जा रही उत्कल एक्सप्रेस  मुजफ्फरनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में 22 लोग मारे गए थे। इसके बाद रेलमंत्री सुरेश प्रभु पर विपक्ष ने हमला किया और लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की। रेलवे ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर
विज्ञापन
लखनऊ: 9794830975 लखनऊ: 0522-2237677 आजमगढ़: 9794843929

FD: 05278-222603 SHG: 9794839010
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें