फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के ट्वीट के बाद रद्द हुआ सेमिनार, हिंदू धर्म के अपमान का लगाया था आरोप

Mon, 26 Nov 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिची
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तमिलनाडु के त्रिची में स्थित सेंट जोसेफ कॉलेज ने रविवार को एक अतंरराष्ट्रीय सेमिनार को रद्द कर दिया गया। इस सेमिनार का शीर्षक था- 'तमिल साहित्य में दर्ज महिलाओं का उत्पीड़न'। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि भाजपा के नेता एच राजा ने ट्वीट करके इस सेमिनार को मिशनरीज और अर्बन नक्सिलयों द्वारा तमिल भाषा और हिंदुत्व पर हमला बताया था। 

विज्ञापन


एच राजा ने कहा, 'क्रिश्चियन सेंट जोसेफ कॉलेज द्वारा यह तमिल भाषा और हिंदू धर्म पर हमला है। इसका सामना करने के लिए तैयार हो जाओ।' राजा ने इस कार्यक्रम के निमंत्रण पर आपत्ति दर्ज करवाई थी जिसमें महिलाओं को वैदिक समय से वशीभूत बताया गया था। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हिंदू महाकाव्यों का अपमान करके सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने के लिए रची गई साजिश है।

तमिलनाडु के मंत्री के पंडियाराज ने कहा कि सरकार इस तरह के बदनामी वाले कार्यक्रम को इजाजत नहीं देगी। उन्होंने कहा, 'अल्पसंख्यक समुदाय को बहुसंख्यक समुदाय और हमारे तमिल साहित्यिक कार्यों की निंदा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी।' वहीं इस मामले पर कॉलेज के प्रिंसिपल जेवियर एरोकियासमय ने कहा कि यह कार्यक्रम इसलिए रद्द किया गया है क्योंकि उनका संस्थान तमिलनाडु के उन जिलों में राहत और बचाव का कार्य कर रहा है जहां चक्रवाती तूफान आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें