फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: कड़ाके की ठंड के चलते बढ़े निमोनिया के मामले, 36 बच्चों की मौत; स्कूल की प्रार्थना सभाओं पर रोक

Thu, 11 Jan 2024 07:26 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लाहौर

सार

कड़ाके की ठंड के चलते निमोनिया के मामले पाकिस्तान में बढ़ते जा रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले सप्ताह 36 बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कडा़के की ठंड के चलते पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिछले सप्ताह 36 बच्चों की मौत हो गई है। जिसके बाद से पाकिस्तान के अधिकारियों ने स्कूलों में होने वाली सुबह की प्रार्थना सभा को फिलहाल प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। एक आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि हुई। बयान के मुताबिक कडा़के की ठंड के चलते स्कूलों में 31 जनवरी तक प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। पंजाब प्रांत में ठंड के चलते निमोनिया के मामलों में बढोतरी हुई है। जिसके कारण पाकिस्तान पंजाब सरकार ने स्कूल में होने वाली प्रार्थना सभाओं पर फिलहाल रोक लगा दी है। वहीं छोटे बच्चों की कक्षाओं के लिए भी 19 जनवरी तक छुट्टियों की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


आधिकारिक बयान में निमोनिया से बचने के लिएसलाह दी गई है, जिसमें कहा गया कि बच्चों को मास्क पहनना चाहिए, हाथ धोकर खाना खाएं और अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहने ताकि निमोनिया से बचाया जा सके। बयान में कहा गया कि लाहौर के चिल्ड्रन अस्पताल में 10 में से आठ बच्चे निमोनिया से पीड़ित हैं। अधिकारियों ने बच्चों को ठंड के मौसम से सुरक्षित रखने के लिए बुनियादी स्वास्थ्य दिशा निर्देश भी जारी किए।

जारी बयान में खांसी, बुखार और गले में खराश होने पर बच्चों को स्कूल न भेजने की सलाह दी है। गौरतलब है कि पिछले साल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में निमोनिया से 990 बच्चों की मौत हो गई। बच्चों में निमोनिया के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें