फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में ठंड का कहर, हरियाणा में सभी स्कूल बंद, इन राज्यों में भी बढ़ीं छुट्टियां

Sun, 07 Jan 2018 09:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में ठंड और कोहरे का कहर लगातार जारी है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


हरियाणा के कई हिस्‍सों में कोहरे के कहर ने लोगों की हालत खराब कर दी है। घने कोहरे को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। सरकारी के साथ ही एडेड व निजी स्कूलों को भी छुट्टियां रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि सहायता प्राप्त व निजी स्कूल मनमानी करते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दूसरी तरफ उत्तराखंड के नैनीताल में सरकार ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों को 10 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के एटा में भी डीएम ने आठवीं क्लास तक के सभी स्कूलों को 6 से 8 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। आदेश न मानने वाले स्कूलों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें