फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत शनिवार तक जारी रहेगा ठंड और कोहरा

Wed, 03 Jan 2018 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली
विज्ञापन
weather in lucknow - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पहाड़ों में बर्फबारी के कारण पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कहर से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। कोहरे से जल्द राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। दिल्ली में छह उड़ानें और 21 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। यूपी के शामली जिले में ठंड से एक व्यक्ति की मौत की भी खबर है।
विज्ञापन


कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर में कार व स्कूटर चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2013 के बाद मंगलवार को सबसे कम अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि 6 जनवरी तक कोहरा और ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। सुबह 10 बजे तक दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा रहा। उसके बाद हल्की धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद फिर कोहरा छाने लगा। सुबह 8:30 बजे दृश्यता 300 मीटर रह गई थी।

पढ़ें- सर्दी के कारण चार जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के आदेश
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब और हरियाणा में भी लोगों को मौसम की बेरुखी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई। पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा जहां का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि हरियाणा का सिरसा सबसे ठंडा रहा, जहां का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

यूपी में मुरादाबाद सबसे ठंडा रहा

weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में कोहरे का प्रकोप जारी है। वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, बरेली, आगरा और मेरठ में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

लेह में तापमान माइनस 14.7 डिग्री

लद्दाख क्षेत्र में लेह सबसे ज्यादा ठंडा रहा और वहां का न्यूनतम तापमान मंगलवार को माइनस 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं स्कीइंग के लिए मशहूर गुलमर्ग में तापमान माइनस 6 डिग्री रहा। उधर हिमाचल के रोहतांग में 8 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसके अलावा पांगी, कोकसर और भरमौर में ताजा बर्फबारी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें