फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता एक्सप्रेस विस्फोट पर आमने-सामने हुई भाजपा-कांग्रेस

Fri, 28 Jul 2017 03:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस बम विस्फोट
विज्ञापन
2005 के समझौता एक्सप्रेस बम विस्फोट मामले को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यसभा में भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा ने आरोप लगाया कि इस बम धमाके में पाकिस्तान का हाथ था।
विज्ञापन


मगर यूपीए सरकार ने राजनीतिक लाभ के लिए कर्नल पुरोहित, साध्वी प्रज्ञा को फंसाया। भाजपा के सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि एक टीवी चैनल पर नार्को टेस्ट के क्लिप दिखाने के बाद साफ हो गया है कि सिमी और लश्कर-ए-ताइबा का इसमें हाथ था।

मगर तत्कालीन यूपीए सरकार ने ‘हिंदू आतंकवाद’ का नाम रचकर देश के हिंदुओं का अपमान किया। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने टीवी चैनल में दिखाए जा रहे वीडियो को लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा।
विज्ञापन


वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा को बचाने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से ये वीडियो टीवी चैनल पर लाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें