फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कोयला तस्करी मामले में कानून मंत्री के घर CBI का छापा, चार अन्य ठिकानों पर भी पहुंची जांच एजेंसी

Wed, 07 Sep 2022 10:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सीबीआई की टीम ने पश्चिम बंगाल में पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। इसमें से चार लोकेशन कोलकाता व एक आसनसोल की है। बताया जा रहा है कि सभी ठिकाने कानून मंत्री मलय घटक से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
कानून मंत्री मलय घटक के घर सीबीआई का छापा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी मामले में सीबीआई की टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने आसनसोल स्थित ममता सरकार में कानून मंत्री मलय घटक के आवास पर छापा मारा है। इसके अलावा कोलकाता के चार ठिकानों पर भी सीबीआई के अधिकारी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि सभी ठिकाने मलय घटक से जुड़े हुए हैं। सीबीआई की टीम का यहां तलाशी अभियान जारी है।  

विज्ञापन


इससे पहले ईडी की टीम ने दो सितंबर को मलय घटक को समन भेजा था। उन्होंने कोयला घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए 14 सितंबर को तलब किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी से भी हो चुकी है पूछताछ 
इससे पहले इसी मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से भी पूछताछ हो चुकी है। बीते दिनों ईडी की टीम ने अभिषेक बनर्जी से सात घंटे तक पूछताछ की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें