फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Flood : सत्ता छोड़ दें बोम्मई, हम बेंगलुरु की बाढ़ का हल निकाल देंगे, शिवकुमार ने दी सीएम को चुनौती

Wed, 07 Sep 2022 09:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सीएम बसवराज बोम्मई को चुनौती दी है कि वे सत्ता छोड़ दें और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दें, हम समस्या हल कर देंगे। राज्य के आईटी मंत्री ने आज आई कंपनियों की बैठक बुलाई है। बाढ़ के कारण कर्मचारियों को ट्रैक्टरों से दफ्तर पहुंचना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Bengaluru Flood scene, bjp-congress on confrontation - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु में भारी वर्षा के बाद आई बाढ़ को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। सीएम बोम्मई ने सिलीकॉन सिटी में आई बाढ़ के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।इसके बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सीएम बसवराज बोम्मई को चुनौती दी है कि वे सत्ता छोड़ दें और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दें, हम समस्या हल कर देंगे। उधर, सीएम बोम्मई ने आज बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लिया। राज्य के आईटी मंत्री ने आज आई कंपनियों की बैठक बुलाई है। बाढ़ के कारण कर्मचारियों को ट्रैक्टरों से दफ्तर पहुंचना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने आज कहा कि कर्नाटक में भाजपा की बसवराज बोम्मई नीत सरकार है। उन्हें सत्ता छोड़कर राष्ट्रपति शासन लगवा देना चाहिए। इसके बाद हम सत्ता में आएंगे और समस्या का समाधान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह टिप्पणी बेंगलुरु में जलभराव के लिए बोम्मई द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराए जाने को लेकर की। 

सीएम बोम्मई ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंत्रियों सीएन अश्वथनारायण और आर. अशोक स्थानीय विधायक बीबीएमपी अधिकारियों और संबंधित विभाग के साथ आज सुबह इको स्पेस के पास आउटर रिंग रोड बेंगलुरु में बारिश प्रभावित और जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन

 


 ट्रैक्टर टॉलियों में सवार होकर ड्यूटी पर जा रहे आईटी पेशेवर
इस बीच, सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में लगातार बारिश जारी है। शहर के कई हिस्सों में जलजमाव के कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। आईटी सिटी के सॉफ्टवेयर कर्मियों को ट्रैक्टर टॉलियों में सवार होकर ड्यूटी पर जाना पड़ रहा है।  राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सीएन अश्वथनारायण ने बुधवार शाम पांच बजे कई सॉफ्टवेयर कंपनियों के प्रमुखों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है।

इसमें अभूतपूर्व बारिश के कारण शहर में पैदा हुई समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। राज्य सरकार के मुख्य सचिव, बृहत बेंगलुरु महानगर निगम, बैंगलोर जल प्राधिकरण के अधिकारी,  शहरी विकास विभाग के अधिकारी और शहर के पुलिस आयुक्त इस बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक विधान सौद के सम्मेलन हॉल में होगी।

बैठक में इंफोसिस, विप्रो, एम्फैसिस, नैसकॉम, गोल्डमैन सॉक्स, इंटेल, टीसीएस, फिलिप्स सोनाटा सॉफ्टवेयर और अन्य कंपनियों जैसी कंपनियों के प्रमुख या प्रतिनिधि शामिल होंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कंपनियों की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रही है, चूंकि बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण भीषण जलभराव जारी है, इसलिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम को शहर में एक जलमग्न आवासीय समाज से लोगों को बचाने के लिए तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें