फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे का तोहफा, सस्ती ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ेगी

Wed, 10 May 2017 08:37 PM IST
amarujala.com- Submitted by: मुकेश झा
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई रूटों पर चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इससे उन लोगों को फायदा मिलेगा जिन्होंने वेटिंग टिकट पहले से ली हुई है। उनका वेटिंग टिकट कंफर्म होने की संभावनाए बढ़ जाएंगी। इसके अलावा रेलवे ने नई दिल्ली नाहरलगुन सुपरफास्ट 22412/22411 एक्सप्रेस ट्रेन में भी कोच की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में 14 मई से अतिरिक्त कोच जुट जाएंगे।    
विज्ञापन

 
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अमृतसर-सहरसा 12204/12203 के बीच चलने वाली गरीब रथ ट्रेन में 13 मई से अतिरिक्त कोच जुड़ेगा तो आनंद विहार-वाराणसी  22408/22407 गरीब रथ ट्रेन में 12 मई से एसी थ्री कोच जुड़ जाएगा।

13 मई से ही आनंद विहार-गया गरीब रथ ट्रेन में भी अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इसके अलावा रेलवे ने आनंद विहार-मुजफ्फरपुर 12212/12213 गरीब रथ ट्रेन में बुधवार से ही कोच की संख्या बढ़ा दी है। अतिरिक्त कोच दोनों दिशाओं में चलने वाली ट्रेनों के यात्रियों के लिए होगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें