फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 76 फीसदी ने कहा, AAP ने कपिल के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए उछाला ईवीएम मुद्दा

Wed, 10 May 2017 08:03 PM IST
amarujala.com- Presented By: Abhishek Tiwari
विज्ञापन
amaruajla-poll - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी  ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे लेकर जमकर हंगामा काटा, जबकि मंत्री पद से हटाए गए और पार्टी से निलंबित हुए कपिल मिश्रा की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए भष्टाचार के आरोपों पर पार्टी ने कुछ नहीं बोला। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि AAP ने कपिल के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए विधानसभा में उछाला ईवीएम मुद्दा?'

पोल के जवाब में हमें कुल 13,574 वोट मिले। इनमें 76.5% (10384) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 21.5% (2919) पाठकों ने माना कि कपिल के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए आम आदमी पार्टी विधानसभा में ईवीएम मुद्दा नहीं उछाल रही है। वहीं 2% (271) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें