फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सीएम उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- आरोप लगाने वालों को इलाज की जरूरत 

Sat, 12 Feb 2022 07:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उन्होंने यह भी कहा कि तमाचा लगाना और तमाचा खाना राजनीतिक जीवन का हिस्सा है और इसलिए उनकी जब कोई प्रशंसा करता है, वह घबरा जाते हैं।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को अपने कैबिनेट सहयोगी और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे से कहा कि उन पर और राज्य सरकार पर आरोप लगाने वालों का मुफ्त इलाज किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि थप्पड़ से डर नहीं लगता, प्यार से लगता है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि तमाचा लगाना और तमाचा खाना राजनीतिक जीवन का हिस्सा है और इसलिए उनकी जब कोई प्रशंसा करता है, वह घबरा जाते हैं। ठाकरे जालना में पब्लिक ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन कार्यालय के नए भवन के उद्घाटन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे। टोपे ने भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए समारोह में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रशंसा में कही गई कविता का उल्लेख करते हुए उन्होंने एक हिंदी सिनेमा के उस संवाद को कहा, ‘‘थप्पड़ से डर नहीं लगता, प्यार से लगता है।’’ उन्होंने कहा कि थप्पड़ लगाना और थप्पड़ खाना हम राजनीतिज्ञों का जीवन है। इसलिए यदि कोई प्रशंसा करता है तो मैं घबरा जाता हूं, लेकिन मैं जानता हूं कि उनकी प्रशंसा उन लोगों की प्रशंसा से अलग होती है, जो मेरे परिवार के सदस्य जैसे हैं।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान टोपे द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए ठाकरे ने कहा कि आप कोरोना केंद्र जाते रहे और दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करते रहे, लेकिन विपक्ष आरोप लगा रहा है। उन लोगों पर ध्यान न दें, क्योंकि उनके पेट में दर्द है और वे बेचैनी महसूस कर रहे हैं। उन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज मुहैया कराइए। उन लोगों का इलाज करना हमारी जिम्मेदारी है, भले ही वे लोग विपक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें