फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru: 'बंगलूरू की गतिशीलता चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार कर रही प्रयास', CM सिद्धारमैया ने कही ये बात

Sat, 17 Feb 2024 03:06 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मुख्यमंत्री 'डेक्कन हेराल्ड बंगलूरू विजन 2040 समिट' को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगलूरू विकास के मामले में हमारे अत्यधिक ध्यान और प्राथमिकता का हकदार है। यह केवल एक शहर नहीं है बल्कि यह नवाचार, विविधता और प्रगति का प्रतीक है।
 
विज्ञापन
सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार बंगलूरू शहर में गतिशीलता संबंधी चुनौतियों से अवगत है। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि वह इस मुद्दे से निपटने के लिए परिणामोन्मुखी और बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ अथक प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


कुशल और टिकाऊ परिवहन सिर्फ लक्ष्य नहीं
मुख्यमंत्री यहां 'डेक्कन हेराल्ड बंगलूरू विजन 2040 समिट' के तीसरे संस्करण को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुशल और टिकाऊ परिवहन सिर्फ लक्ष्य नहीं है, बल्कि बंगलूरू के लोगों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी है। उन्होंने कहा कि बंगलूरू, जो विश्व स्तर पर शीर्ष प्रौद्योगिकी केंद्रों में से एक है, विकास के मामले में हमारे अत्यधिक ध्यान और प्राथमिकता का हकदार है। यह केवल एक शहर नहीं है बल्कि यह नवाचार, विविधता और प्रगति का प्रतीक है।

बंगलूरू वैश्विक ऊंचाइयों को छूता रहे
सिद्धारमैया ने आगे कहा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि बंगलूरू बुनियादी ढांचे, जीवन की गुणवत्ता और नागरिक सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करके वैश्विक ऊंचाइयों को छूता रहे। उन्होंने कहा, 'हमारे राज्य की अर्थव्यवस्था का दिल बंगलूरू शहर में है और हमारा दृष्टिकोण विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करके इसे वैश्विक आर्थिक महाशक्ति में बदलना है।'
विज्ञापन


गतिशीलता चुनौतियों से पूरी तरह अवगत
सीएम ने आगे कहा, 'हम अपने शहर को परेशान करने वाली गतिशीलता चुनौतियों से पूरी तरह अवगत हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम इस मुद्दे को हल करने के लिए परिणाम-उन्मुख और बहु-आयामी दृष्टिकोण के साथ अथक प्रयास कर रहे हैं। कुशल और टिकाऊ परिवहन केवल एक लक्ष्य नहीं है बल्कि यह एक प्रतिबद्धता है जो हम बंगलूरू के लोगों से करते हैं।'

उन्होंने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता केवल विकास से परे है, इसमें एक स्वच्छ और हरित शहर का निर्माण शामिल है जो अपने नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करता है।हम सामाजिक-आर्थिक विभाजन को कम करने और समावेशी बुनियादी ढांचा प्रदान करने के अपने संकल्प में दृढ़ हैं जो हर निवासी के जीवन को बेहतर बनाता है।

संविधान के 75 साल हो गए
कर्नाटक में संविधान और राष्ट्रीय एकता सम्मेलन की मेजबानी करने पर सीएम सिद्धारमैया ने कहा, 'अब हमारे संविधान के 75 साल हो गए हैं। हम इस आंदोलन का जश्न मना रहे हैं। 24 और 25 फरवरी को हम बंगलूरू में 'भारत में संविधान और एकता' संवाद आयोजित करेंगे। इसको लेकर हम बड़ी रैली निकालेंगे। सभी स्कूलों और कॉलेजों में, सभी छात्रों को हमारे संविधान की प्रस्तावना पढ़नी चाहिए। 'सबका साथ सबका विकास' नहीं हो रहा है, क्योंकि संविधान 'सबका साथ सबका विकास' में मदद करेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें