फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला ने पन्नीरसेल्वम को पार्टी से निकाला

Tue, 14 Feb 2017 09:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ओ पनीरसेल्वम (फाइल फोटो) - फोटो : getty
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तमिलनाडु में तेजी के साथ राजनीति बदली। इस फैसले के दो घंटे के भीतर ही पार्टी के वर्तमान मुख्यमंत्री को पार्टी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शशिकला को जेल जाने का आदेश सुना दिया। फैसले के समय शशिकला रिजार्ट पर अपने विधायकों के साथ बैठक कर रही थीं। शशिकला ने फैसला आने के पहले ही अपना प्लान बी तैयार कर लिया था। 

फैसले के तुरंत बाद उन्होंने विधायकों के साथ बैठक की। बैठक के बाद पनीर सेल्वम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया गया। विधायकों ने के पलानीसामी को विधायक दल का नया नेता चुना है। 
विज्ञापन


इस फैसले के बाद ऐसा माना जा रहा है कि पलानी सामी जल्‍द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इधर पनीर सेल्वम ने कहा कि बिना किसी पार्टी के समर्थन के बिना भी हमारी सरकार चलती रहेगी। 

मीडिया की खबरों के अनुसार शशिकला ने जयललिता के भतीजे  दीपक जयकुमार को विधायक दल बनने का ऑफर दिया था, जिसे दीपक ने ठुकरा दिया। विधायकों की इस बैठक के बीच ही पुलिस शशिकला को गिरफ्तार करने भी पहुंच गई। कोर्ट ने फैसले के बाद ही शशिकला को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए थे। 
विज्ञापन

रिमोट से पार्टी चलाती रहेंगे शशिकला?

SASIKALA
कोर्ट का फैसला आने के तुरंत बाद जिस तरह से शशिकला ने पार्टी विधायकों की बैठक की इससे यह साफ हो गया कि शशिकला जेल में रहते हुए भी पार्टी की बागडोर अपने किसी करीबी के हाथ में रखना चाहेंगी। 

शशिकला को इस बात का एहसास था कि फैसला उनके खिलाफ आ सकता है। इसके लिए उन्होंने अपना प्लान पहले ही तैयार कर लिया था। जैसे ही कोर्ट का यह फैसला आया शशिकला ने विधायक दल का एक नया नेता चुन लिया। 

स्वाभाविक है कि शशिकला गुट के इस नए नेता के पास विधायकों का समर्थन प्राप्त है। विधायक दल के  नए नेता पलानीस्वामी जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। अब यहां पर राज्यपाल की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है कि वे किसी सरकार बनाने के ‌लिए आमंत्रित करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें