फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: राज्य सरकार को मिली धमकी, विधवाओं से जुड़ी प्रथाएं बंद करने से खफा अज्ञात ने भेजा ईमेल

Tue, 31 May 2022 02:10 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई

सार

ईमेल मिलने के बाद अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल को कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को किसी ने धमकी भरा मेल किया, जिसमें विधवा प्रथा को लेकर बात कही गई थी। अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के हालिया फैसले पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें ग्राम पंचायतों से विधवा होने की प्रथा पर प्रतिबंध न लगाने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष नीलम गोरहे ने इस बात की जानकारी दी साथ ही उन्होंने एक बयान में कहा कि ईमेल मिलने के बाद अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल को कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में पता चला है कि
मेल भेजने वाला मानसिक रूप से अस्वस्थ हो सकता है। इस महीने की शुरुआत में, महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुश्रीफ ने राज्य में ग्राम सभाओं को विधवापन के अनुष्ठानों पर प्रतिबंध लगाने के लिए कोल्हापुर जिले के हेरवाड़ गांव के उदाहरण का पालन करने के लिए कहा था।
विज्ञापन


कोल्हापुर जिले के हेरवाड ग्राम पंचायत के सरपंच की पहल 
परंपरानुसार हिंदू महिलाओं के विधवा होने पर उनकी मांग का सिंदूर पोछ दिया जाता है। चूड़ियां तोड़ दी जाती है और मंगलसूत्र से लेकर पांव के पायल भी निकाल दिए जाते हैं। इस प्रथा के खिलाफ कोल्हापुर जिले के हेरवाड ग्राम पंचायत के सरपंच सुरगोंडा पाटिल और ग्राम विकास अधिकारी पल्लवी कोलेकर ने बीते 4 मई को इसकी पहल की और ग्रामसभा ने इस प्रस्ताव पेश किया जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें