फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सीएम एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर हमला, बोले- लड़की बहन योजना को कोई खत्म नहीं कर सकता

Sat, 28 Sep 2024 11:00 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक

सार

लड़की बहिन योजना के तहत ढाई लाख रुपये से कम वार्षिक आय की 21 से 65 साल उम्र की विवाहिता, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार दे रही है।
विज्ञापन
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महायुति सरकार की लड़की बहन योजना को कोई खत्म नहीं कर सकता। अगर हमारी सरकार दोबारा बनी तो योजना के तहत मिलने वाली 1500 रुपये की धनराशि में इजाफा किया जाएगा। नासिक में बाला साहेब ठाकरे स्मृति उद्यान के उद्घाटन के दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि विपक्ष के दो सौतेले भाइयों से सचेत रहें, वो योजना को रोकना चाहते हैं। 

विज्ञापन


सीएम शिंदे ने कहा कि लड़की बहिन योजना को खत्म करने की ताकत किसी में नहीं है। बहनें सौतेले भाइयों से सावधान रहें क्योंकि वे पहले दिन से ही योजना में बाधाएं पैदा कर रहे हैं। उन्होंने योजना को रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। लेकिन यह भाई सिर्फ 1500 रुपये पर नहीं रुकेगा। हम धन राशि बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि हम बहनों को लखपति बनाना चाहते हैं। शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष कहता है लड़की बहन योजना के तहत दिए जा रहे 1500 रुपये एक छोटी राशि है, लेकिन जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने इसे नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा होने वालों को 1500 रुपये के महत्व का अहसास नहीं होगा। ठाकरे के खिलाफ विद्रोह का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि जब जरूरत पड़ी तो उन्होंने सरकार भी बदल दी। हमने महसूस किया कि शिवसेना को बचाने और उसे हतोत्साहित होने से रोकने के लिए निर्णय लेना जरूरी था। 
विज्ञापन


क्या है योजना?
लड़की बहिन योजना के तहत ढाई लाख रुपये से कम वार्षिक आय की 21 से 65 साल उम्र की विवाहिता, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार दे रही है। इस योजना पर राजकोष पर हर साल 46 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें