फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : सीएम केजरीवाल ने कहा- गोवा के भविष्य के लिए आप को वोट दें

Fri, 04 Feb 2022 01:54 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, पणजी।

सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कांग्रेस ने भी गोवा में कई साल तक शासन किया, लेकिन अब उसके पार्टी के नेता बीजेपी में शामिल हो गए। लोग नेता बनने के लिए कांग्रेस में जाते हैं और फिर भाजपा में चले जाते हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Twitter @AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को अन्य पार्टियों के समर्थकों से अपील की कि वह गोवा के भविष्य के लिए आप को वोट करें। उन्होंने कहा कि मैं यहां भाजपा, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टियों के समर्थकों से अपील करने आया हूं। मैं आम आदमी आप पार्टी में शामिल होने के लिए नहीं कह रहा हूं।

विज्ञापन


आगे कहा कि अपनी ही पार्टी में रहें, लेकिन गोवा का भविष्य और अपने परिवार का भविष्य बनाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करें। भाजपा पर निशान साधते हुए कहा, यह पार्टी पिछले 15 साल से गोवा में है, लेकिन राज्य के लिए कुछ नहीं किया।

साथ ही कहा कांग्रेस ने भी गोवा में कई साल तक शासन किया, लेकिन अब उसके पार्टी के नेता बीजेपी में शामिल हो गए। लोग नेता बनने के लिए कांग्रेस में जाते हैं और फिर भाजपा में चले जाते हैं। मैं अपील करता हूं कि अपने वोट को बंटने न दें, बल्कि आप को वोट करके इसका इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें