पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा भारत पारंपरिक शैली के जीवन के कारण दुनिया की सर्वाधिक (17 फीसदी) आबादी वाले देशों में शुमार है, जो केवल चार फीसदी कार्बन उत्सर्जन करता है।
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सरकार वायु प्रदूषण कम करने के लिए काम कर रही है। यादव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के लिए जिम्मेदार विकसित देशों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
प्रदूषण के मामले में दुनिया में भारत की रैंकिंग पर मंत्री ने कहा कि विकसित देश कई गुना कार्बन उत्सर्जन कर रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी क्यों नहीं मानी जाती है। उन्होंने कहा भारत पारंपरिक शैली के जीवन के कारण दुनिया की सर्वाधिक (17 फीसदी) आबादी वाले देशों में शुमार है, जो केवल चार फीसदी कार्बन उत्सर्जन करता है।