फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से बड़ा ब्रांड अखिलेश, एक दिन बनेंगे प्रधानमंत्री: रामगोपाल 

Mon, 09 Jan 2017 03:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रामगोपाल यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन
सपा के दोनों धड़ों न नाम और निशान हासिल करने के लिए हो रही जोर आजमाइश के बीच रामगोपाल ने कहा है कि साइकिल से बड़ा ब्रांड मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का नाम या चुनाव निशान साइकिल मिले या नहीं मिले, इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
विज्ञापन


इस दौरान आखिलेश के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी करते हुए खुद पर विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर करने संबंधी अमर सिंह के आरोप पर भी उन्होंने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अमर सिंह ही वह शख्स हैं जिन्होंने मुलायम को भ्रमित किया। फर्जी लोग ही फर्जी बातें करते हैं।
 
विज्ञापन

पार्टी के नााम और निशान पर अखिलेश गुट का ही हक

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
रामगोपाल ने कहा कि नाम और निशान पर अखिलेश गुट का ही हक है। चुनाव आयोग को इससे संबंधित दस्तावेज सौंपे जा चुके हैं। कुछ विधायकों को छोड़ कर सभी अखिलेश के साथ हैं। इस आशय का हलफानामा हासिल कर चुनाव आयोग को सौंपा जा चुका है। 

रामगोपाल ने कहा कि सारे दस्तावेज मुलायम को भी भेजे गए थे। उन्होंने इसे रिसीव नहीं किया। रामगोपाल ने कहा कि जल्द फैसले के लिए दूसरे खेमे को भी चुनाव आयोग के समक्ष दस्तावेज जमा कराना जाहिए, जिससे समय रहते नाम और निशान पर फैसला आ सके। रामगोपाल ने सपा में चल रही खींचतान पर कहा कि इस धर्मयुद्ध में वह अखिलेश के साथ हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें