फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DGCA: मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उसी रनवे पर लैंड हुआ इंडिगो विमान, जहां एयर इंडिया फ्लाइट ने भरी उड़ान

Sun, 09 Jun 2024 01:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घटना को लेकर डीजीसीए ने सख्त रुख अपनाया है। डीजीसीए ने घटना में शामिल स्टाफ को काम करने से रोक दिया है और जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
airport - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई हवाईअड्डे पर एक ही रनवे पर एक मिनट में टेकऑफ व लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया और इंडिगो के विमान टकराने से बच गए। मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने इंदौर से आ रहे इंडिगो के विमान को रनवे पर लैंड कराया और एक मिनट से भी कम समय में तिरुवनंतपुरम जाने वाले एअर इंडिया के विमान को टेकऑफ के लिए रनवे पर जाने का सिग्नल दे दिया। हालांकि, दोनों विमान टकराते-टकराते बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना 8 जून की है। दोनों विमानों में 300 यात्री सवार थे।

विज्ञापन

अधिकारियों ने रविवार को कहा, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) मामले की जांच कर रहा है। ड्यूटी पर तैनात एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए हैं। जांच में देखा जाएगा कि एटीसी के साथ संबंधित पायलटों की ओर से सभी मानदंडों का पालन किया गया था या नहीं। वहीं, इंडिगो ने जारी बयान में कहा, इंदौर से आ रही उसकी उड़ान संख्या 6ई 6053 को एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति दी। पायलट ने निर्देशों का पालन करते हुए लैंडिंग के लिए विमान को रनवे पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की। कंपनी ने कहा, यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। डीजीसीए के अलावा हम भी मामले की अंदरूनी जांच कर रहे हैं। एक ही रनवे पर एक विमान के उतरने और दूसरे विमान के उड़ान भरने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

मुंबई हवाईअड्डे पर एक ही रनवे हर घंटे आते-जाते हैं 46 विमान
मुंबई हवाईअड्डे पर एक ही रनवे (आरडब्ल्यू27) है। इसमें दो क्रॉसिंग रनवे हैं। यहां से हर घंटे करीब 46 विमान उतरते और उड़ान भरते हैं। हवाईअड्डों पर जब ट्रैफिक अधिक होता है तो एटीसी पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर काफी दबाव होता है।
विज्ञापन


यहां हुई चूक
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सूत्र ने बताया, प्रस्थान करने वाले विमान के रनवे के अंत को पार करने या मुड़ने के बाद ही एटीसी आने वाले विमानों के लिए लैंडिंग क्लीयरेंस जारी कर सकता है। इस मामले में इसका पालन नहीं किया गया। इंडिगो की लैंडिंग और एअर इंडिया की उड़ान के संबंध में कोई एयर प्रॉक्स स्थिति नहीं थी। टावर कंट्रोलर को दो विमानों के बीच न्यूनतम दूरी कम करने की अनुमति है, अगर दोनों विमानों को देखकर उचित आश्वासन मिल गया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें