फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सीजेपी की हुंकार: मुंबई पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन को मंजूरी; क्या है वजह?

Sun, 27 Sep 2026 10:47 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, मुंबई।

सार

मुंबई पुलिस ने सीजेपी के दो अक्तूबर को शिवाजी पार्क में प्रस्तावित प्रदर्शन को मंजूरी नहीं दी है। पुलिस ने हाईकोर्ट के निर्देशों, बीएमसी की अनुमति नहीं होने, संभावित ट्रैफिक समस्या को इसकी वजह बताया है। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन से आसपास के अस्पतालों तक आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है। आयोजकों को मुंबई में किसी दूसरे स्थान के लिए आवेदन करने की सलाह दी गई है।
 
विज्ञापन
सीजेपी को नहीं मिली प्रदर्शन की मंजूरी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दो अक्तूबर को शिवाजी पार्क में होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने इसके लिए हाईकोर्ट के निर्देशों, नगर निगम की अनुमति नहीं होने और प्रदर्शन से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका का हवाला दिया है। सीजेपी ने एसआईआर यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शिवाजी पार्क से देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का एलान किया था।
विज्ञापन


26 सितंबर को पुलिस को दिया गया था आवेदन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाले संगठन की ओर से प्रदर्शन की अनुमति के लिए 26 सितंबर को कार्यकर्ता अजिंक्य शिंदे ने आवेदन दिया था। इसके बाद शिवाजी पार्क पुलिस थाने ने आयोजक को औपचारिक सूचना भेजकर बताया कि मौजूदा आदेशों के तहत पुलिस विभाग के पास मैदान में सार्वजनिक सभा की अनुमति देने का अधिकार नहीं है। पुलिस ने इस संबंध में हाईकोर्ट के निर्देशों और उसके बाद राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का हवाला दिया।

बीएमसी की अनुमति नहीं होने की बात भी कही
पुलिस ने अपने पत्र में यह भी कहा कि आयोजक ने शिवाजी पार्क के इस्तेमाल के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी की जरूरी अनुमति का पत्र जमा नहीं किया था। पुलिस के मुताबिक, इस मैदान पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संबंधित अनुमति जरूरी है। इसी वजह से आवेदन पर मंजूरी नहीं दी गई।
विज्ञापन


मौन क्षेत्र और अस्पतालों की आवाजाही का भी हवाला
पुलिस ने शिवाजी पार्क की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उसके मुताबिक, यह इलाका निर्धारित मौन क्षेत्र है और इसके आसपास रिहायशी इलाके हैं। ऐसे में प्रदर्शन से ध्वनि प्रदूषण की समस्या पैदा हो सकती है। पुलिस ने यह भी कहा कि प्रस्तावित प्रदर्शन से इलाके में गंभीर ट्रैफिक जाम हो सकता है और आसपास मौजूद कई प्रमुख अस्पतालों तक आपातकालीन वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: राजनीति: खरगे के शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का बड़ा दांव, 29 सितंबर को होगी दलित-आदिवासी स्वाभिमान बैठक

दूसरे स्थान पर प्रदर्शन के लिए आवेदन की सलाह
मुंबई पुलिस ने आयोजकों को शहर में किसी दूसरे स्थान पर प्रदर्शन करने की सलाह दी है। पुलिस ने कहा कि अगर किसी अन्य जगह के लिए नया आवेदन दिया जाता है तो सक्षम प्राधिकारी उस पर लागू नियमों और कानून के मुताबिक विचार करेगा। यानी फिलहाल सीजेपी को शिवाजी पार्क में 2 अक्तूबर के प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन


एसआईआर को लेकर पहले से चल रहा है विवाद
सीजेपी ने यह प्रदर्शन एसआईआर को लेकर उठे विवाद के बीच घोषित किया था। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने एसआईआर से जुड़े कुछ फैसलों और आदेशों पर कई मौकों पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा है कि संस्थागत विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और टिप्पणियां होना सामान्य बात है। आयोग ने यह भी कहा है कि उसके आदेशों को पूरा कानूनी आधार हासिल है और वे वैधानिक प्रक्रियाओं के तहत जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें