फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: ममता ने कहा- राष्ट्रव्यापी एनआरसी पर मोदी, शाह के बयान विरोधाभासी

Tue, 24 Dec 2019 01:59 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को राजधानी कोलकाता की सड़क पर उतरीं। यहां उन्होंने प्रदर्शन रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


सीएम ममता ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री कह रहे हैं कि एनआरसी लागू होगा लेकिन प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है, कौन सच बोल रहा है? दोनों ही बयान एक दूसरे के विरोधाभासी हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएए और एनआरसी के खिलाफ लड़ाई देश के लिए लड़ाई है, भाजपा भारत को बांटना चाहती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विरोधाभासी बयान दे रहे हैं। साथ ही ममता ने हैरत जताया कि आखिर कौन सच बोल रहा है।
विज्ञापन


संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में यहां बिधान सरनी स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से मार्च की अगुवाई कर रहीं ममता ने कहा कि झारखंड की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को हरा कर इस अहंकारी पार्टी को करारा जवाब दिया है।  

ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि एनआरसी (को देश भर में लागू करने) के बारे में न तो कोई चर्चा हुई है और न ही ऐसा कोई प्रस्ताव है। लेकिन कुछ ही दिन पहले, भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनआरसी देश भर में लागू होगा। दोनों ही बयान एक दूसरे के विरोधाभासी हैं। हमें इस बात पर हैरत हो रही है कि आखिर कौन सच बोल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश को विभाजित करने की कोशिश कर रही है लेकिन भारत के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से शुरू हुआ यह मार्च शहर के गांधी भवन जा कर संपन्न होगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें