फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF ने 20 MP की लिस्ट सौंपी, शिवसेना ने कहा- दाऊद भी प्लेन से ही उड़ा था

Tue, 28 Mar 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: राघवेंद्र मिश्र
विज्ञापन
शिवसेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़ - फोटो : Social Media
विज्ञापन
शिवसेना सांसद द्वारा एयर इंडिया के स्टाफ की पिटाई के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने 20 ऐसे सांसदों की लिस्ट सौंपी है जिन्होंने जहाज में खराब व्यवहार किया है। 
विज्ञापन


बताते चलें कि शिवसेना ने अपने सांसद रविंद्र गायकवाड़ का बचाव करते हुए कहा है कि हुर्रियत नेताओं और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम जब हवाई यात्राएं करते हैं तो विमानन कंपनियां इसे क्यों नहीं संज्ञान में लेती हैं।

शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, यह घटना एयर इंडिया के साथ हुई। लेकिन दूसरी एयर लाइंस ने भी उन्हें बैन कर दिया। यह ठीक नहीं है। यदि वे बहुत चिंतित हैं तो हुर्रियत नेता पर बैन क्यों नहीं लगाए? दाऊद भी तो प्लेन से ही उड़ कर भागा था। उसे क्यों नहीं रोके?
विज्ञापन


सावंत ने आगे कहा, पार्टी रविंद्र गायकवाड़ के इस काम को समर्थन नहीं करती है। लेकिन, वह इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करती है।उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्य है कि एक पक्ष की बात सुनकर कार्रवाई की गई। हमारा संविधान हमें स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की इजाजत देता है। यदि किसी को कोई परेशानी है तो उसे कानूनी रास्ता अख्तियार करना चाहिए। 
विज्ञापन



बताते चलें कि एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि इस मामले में एयर इंडिया लोगों को दिग्रभ्रमित कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें