फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF: गेटवे ऑफ इंडिया पर होगी सीआईएसएफ तटीय साइक्लोथॉन की गूंज, क्रिकेट-बॉलीवुड के स्टार भी रहेंगे मौजूद

Wed, 19 Mar 2025 10:19 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीआईएसएफ की यह ऐतिहासिक यात्रा तटीय सुरक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रारंभ की गई है। यह बल अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर मछुआरे समुदायों से समुद्र के जरिए ड्रग्स, हथियार और विस्फोटकों की तस्करी जैसी संभावित धमकियों पर नजर रखने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ तटीय साइक्लोथॉन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीआईएसएफ कोस्टल साइक्लोथॉन-2025, ने भारत के समुद्र तटों की 6,553 किलोमीटर की दूरी में से आधी दूरी (लगभग 3300 किमी) को पार कर लिया है। यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई पहुंचेगी। वहां स्थित 'गेटवे ऑफ इंडिया' पर एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्रिकेट एवं बॉलीवुड के कई स्टार मौजूद रहेंगे। इस अभियान को 50 लाख से अधिक नागरिकों का समर्थन प्राप्त हुआ है। प्रमुख खेल हस्तियों ने भी सीआईएसएफ की इस पहल को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन

 

सीआईएसएफ की यह ऐतिहासिक यात्रा तटीय सुरक्षा के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रारंभ की गई है। यह बल अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर मछुआरे समुदायों से समुद्र के जरिए ड्रग्स, हथियार और विस्फोटकों की तस्करी जैसी संभावित धमकियों पर नजर रखने की अपील कर रहा है। सीआईएसएफ के सदस्य स्थानीय समुदायों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए सार्वजनिक इंटरएक्शन कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, जिससे सुरक्षा नेटवर्क मजबूत हो सके

इन कार्यक्रमों में पश्चिमी तट पर खारवा और कोली मछुआरा समुदायों और पूर्वी तट पर कैबर्ता, नोली, जलरीपेटा, ठोता वेदी, और एगुवापेटा मछुआरा समुदायों का उत्साही समर्थन प्राप्त हुआ है। इन वार्तालाप के माध्यम से इन समुदायों को अपने तटीय जीवन के अनुभवों और उनके जीविकोपार्जन पहलुओं को साझा करने का एक मंच मिला है। देश की तटीय सीमाओं पर इन समुदायों की अहम भूमिका को देखते हुए, इन्हें 'तट प्रहरी' के रूप में सम्मानित किया गया है। इस यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इनमें तटीय समुदायों की विविधता और संस्कृति को प्रदर्शित किया गया है। इन कार्यक्रमों में युवाओं, विशेष रूप से स्कूल कालेज  के बच्चों ने भारी संख्या में शिरकत की है। बहुत से लोगों ने सीआईएसएफ कोस्टल साइक्लोथॉन के चालकों के साथ कुछ दूरी तक साइकिल चलाकर इस अभियान का समर्थन किया है।  

विज्ञापन


अभी तक की उपलब्धि: 
• कुल दूरी कवर की गई: 3,306 किमी
• जनसंपर्क: 10 लाख से अधिक लोग रैलियों, कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों में व्यक्तिगत रूप से भागीदार बने। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 40 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।
• पंजीकृत सायकल चालक: 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने इस साइक्लोथॉन में भाग लिया।
• सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम: 26 प्रमुख कार्यक्रम, साथ ही 118 स्थानीय इंट्रक्शन आयोजित किए गए।
•  प्रसिद्ध हस्तियों का समर्थन: प्रमुख खेल हस्तियां - नीरज चोपड़ा, मनु भाकर, बाइचुंग भूटिया, सुरेश रैना, जावागल श्रीनाथ आदि ने इस यात्रा को समर्थन दिया है। इसके अलावा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अनिल कुमार, मनोज बाजपेयी व मिलिंद सोमन आदि बालीवुड के सितारों ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की है। 
• ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा, पद्मश्री सैंड आर्टिस्ट सुधर्शन पट्टनायक, अर्जुन पुरस्कार विजेता प्रमोद भगत, ओडिशा मंत्री बिभूति भूषण जेना, राजा शिवेंद्र नारायण भंजदेव (कानिका के राजा) और अन्य लोगों ने इस कार्यक्रम को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन


गुजरात के लखपत और पश्चिम बंगाल के बक्खाली से शुरू हुआ यह सायक्लोथॉन अब तक 3,306 किमी (पश्चिमी तट: 1,921 किमी, पूर्वी तट: 1,385 किमी) की यात्रा पूरी कर चुका है। अपनी यात्रा में सीआईएसएफ के जवान, स्थानीय समुदायों, सुरक्षा बलों, पूर्व सैनिकों, मछुआरों और पर्यावरणवादियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। इस यात्रा में मुंबई अब एक प्रमुख मील का पत्थर साबित हो रहा है। इसके बाद यह यात्रा अपनी अंतिम मंजिल, कन्याकुमारी की ओर बढ़ेंगे।

यात्रा के आगामी प्रमुख कार्यक्रम:
• गोवा – 23 मार्च 2025
• चेन्नई – 25 मार्च 2025
• मंगलुरु – 26 मार्च 2025
• कोच्चि – 29 मार्च 2025
• कन्याकुमारी -1 अप्रैल 2025
 
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें