फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर सौदा मामला: मोदी ने सोनिया पर बोला सीधा हमला

Mon, 09 May 2016 02:32 AM IST
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम-कन्याकुमारी
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकप्टर घोटाले को लेकर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में शामिल लोगों के नाम सार्वजनिक किए जाएंगे और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस विवादास्पद सौदे में उन्होंने या उनकी सरकार के किसी मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष का नाम नहीं लिया है, बल्कि इटली की एक अदालत ने ऐसा किया है।

तिरुवनंतपुरम में एक चुनावी रैली में मोदी ने कहा,‘मैडम सोनिया जी आपकी ये हिम्मत। आप और कांग्रेस के नेता यह कह रहे हैं कि आपके खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने दर्शकों से मुखातिब होते हुए पूछा क्या मोदी या मोदी की सरकार ने पिछले दो साल में इस हेलीकॉप्टर सौदे में एक बार भी कांग्रेस का नाम लिया है। हमने कभी भी किसी नाम का जिक्र नहीं किया है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। भारत में किसी ने कोई नाम नहीं दिया। नाम इटली से आए हैं।
विज्ञापन

मोदी बोले, वह या उनकी सरकार ने नहीं बल्कि इटली की अदालत ने लिया नाम

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष के इटली मूल पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने भीड़ से पूछा कि क्या आपका कोई परिचित इटली में है। आपका कोई रिश्तेदार इटली में है। क्या आप कभी इटली गए हैं। क्या कोई आपको इटली में जानता है। हर किसी को पता है कि किसके इटली में रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि इटली की हाईकोर्ट ने नाम जारी किए हैं। अब राष्ट्र यह जानना चाहता है कि कब रिश्वतखोरों को सजा दी जाएगी।

इससे पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में मोदी ने यूपीए के कार्यकाल में हुए घोटालों को लेकर कांग्रेस पर हमला किया। साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के लोगों से विकास की शुरुआत करने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की।

कांग्रेस के नेताओं का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि कोयला ब्लॉक आवंटन से लेकर 2जी और 3जी में भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि ‘घोटाला करने वाले बड़े लोग तमिलनाडु में भी मौजूद हैं। पूरा देश इस बारे में जानता है। आजकल आप टीवी चैनलों और अखबारों में देख रहे हैं।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें