ओडिशा में दिन-प्रतिदिन हैजा का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। जहां मामले में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक इस बीमारी से 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,000 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। राज्य की स्वास्थ्य सचिव अश्वती एस ने मंगलवार को बताया कि लिए गए सैंपलों में से 10% में हैजा के वायरस की पुष्टि हुई है। इसके चलते सरकार ने सभी 30 जिलों के कलेक्टरों को एक सप्ताह तक अलर्ट पर रहने और रोकथाम के कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यह बीमारी सबसे पहले 9 जून को जाजपुर जिले में दस्त (डायरेिया) के रूप में शुरू हुई थी और अब धीरे-धीरे धेनकनाल, भद्रक, क्योंझर और कटक सहित कई जिलों में फैल चुकी है।
गौरतलब है कि सबसे ज्यादा मरीज जाजपुर जिले में सामने आए हैं। यहां 220 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में स्ट्रीट फूड और रोडसाइड होटल्स को बंद करने का आदेश दिया है। बिना अनुमति के सार्वजनिक भोज और आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई है।
ये भी पढ़ें:- Israel-Iran Conflict: 'भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर इस्राइल-भारत में पूरा तालमेल'; इस्राइली राजदूत का बयान
स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई गईं