चीन की पिपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की एक टुकड़ी पाक शासित कश्मीर के लाइन ऑफ कंट्रोल पर देखी गई है। पाकिस्तान में चीनी सेना की दस्तक से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है।
सेना ने पीएलए के कुछ अधिकारियों को उत्तर कश्मीर के नावगाम सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर देखा गया। खुफिया जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना को यह कहते सुना गया है कि एलओसी पर निर्माण कार्य के विकास के लिए चीनी सेना को तैनात किया जाएगा।
हालांकि, भारतीय सेना के उच्चाधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध रखा है। लेकिन खुफिया एजेंसियों को इस बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।