फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्स पर बैन से परेशान चीन ने उठाया मुद्दा, भारत की दो टूक-सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

Mon, 13 Jul 2020 04:17 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
भारत चीन - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश में टिकटॉक समेत 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले से परेशान चीन ने भारत के समक्ष बैठक में इस मुद्दे को उठाया है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में हुई द्विपक्षीय बैठक में चीन ने अपनी बात रखी। हालांकि भारत ने दो टूक कह दिया कि सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


सरकार के सूत्रों के मुताबिक राजनयिक स्तर की वार्ता के दौरान चीन की ओर से यह मुद्दा उठाया गया। भारत की ओर से स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है और हम अपने नागरिकों के संवेदनशील डाटा से समझौता नहीं कर सकते। 



हाल ही में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए टिकटॉक, हैलो और वीचैट समेत 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। 29 जून को जारी आदेश में केंद्र सरकार ने इन एप्स पर यूजर्स की जानकारी चोरी करने को लेकर चिंता जताई थी। प्रतिबंध के बाद चीन की ओर से बयान जारी किया गया था कि भारत का यह फर्ज बनता है कि वह अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के कानूनी अधिकार की रक्षा करे। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया था, जब चीन के साथ सीमा विवाद का तनाव चरम पर पहुंचा हुआ था। लद्दाख की गलवां घाटी में हुई हिंसक झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हो गए थे जबकि उनके भी कई सैनिक मारे गए थे। भारत की ओर से बनाए गए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते चीन को झुकना पड़ा और उसे गलवां घाटी से अपने टेंट हटाने पड़े। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें