फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खुल गई पोल: चीन से उड़े ड्रोन ने पाकिस्तान में भरीं 28 उड़ानें, फिर भारत में घुसने लगा तो BSF ने मार गिराया

जितेंद्र भारद्वाज
Updated Wed, 01 Mar 2023 05:55 PM IST

सार

बीएसएफ के अनुसार, 25 दिसंबर 2022 को शाम 7:45 बजे, अमृतसर सेक्टर की राजाताल बीओपी के निकट पाकिस्तान से आया एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन देखा गया। वह भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। इससे पहले कि वह ड्रोन वापस पाकिस्तान सीमा में लौट जाता, बीएसएफ ने उसे मार गिराया...
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani drone shot down by BSF along Punjab border - फोटो : Amar Ujala (File Photo)



 

बीएसएफ के अनुसार, 25 दिसंबर 2022 को शाम 7:45 बजे, अमृतसर सेक्टर की राजाताल बीओपी के निकट पाकिस्तान से आया एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन देखा गया। वह भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। इससे पहले कि वह ड्रोन वापस पाकिस्तान सीमा में लौट जाता, बीएसएफ ने उसे मार गिराया। बीएसएफ की फॉरेंसिक रिपोर्ट में उस ड्रोन की जांच पड़ताल की गई। खुलासा हुआ कि उस ड्रोन ने चीन के शंघाई के फेंग जियान जिले से उड़ान भरी थी। इसके बाद वह ड्रोन पाकिस्तान पहुंच गया। वहां उस ड्रोन ने 24 सितंबर 2022 से लेकर 25 दिसंबर 2022 तक 28 उड़ान भरीं। ये सभी उड़ानें पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खेनेवाल इलाके में दर्ज की गईं। बीएसएफ की जांच में हुए इस खुलासे ने साबित कर दिया है कि भारत में हथियार और ड्रग्स भेजने में चीन, पाकिस्तान की मदद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next