फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस पर स्कूली बच्चों ने पढ़ा समाचार बुलेटिन, समसामयिक विषयों पर की चर्चा

Wed, 14 Nov 2018 04:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाल दिवस विशेष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर...सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली के समय पटाखों पर प्रतिबंध क्यों कराया? ये फेक न्यूज क्या होती है? हमें या आम लोगों को कैसे पता चले कि यह न्यूज जो चल रही है वह फेक न्यूज ही है। फेक न्यूज को जांचने परखने का क्या तरीका होता है? न्यूज रूम में यह निर्णय कौन करता है कि इस खबर को इतना बड़ा लिखना है और इस खबर को इतना छोटा। 
विज्ञापन




बुधवार को बाल दिवस के मौके पर अमर उजाला डिजिटल का रूम बच्चों के हवाले था। इस दौरान बच्चों ने अमर उजाला के पत्रकारों से पत्रकारिता और खबरों से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त कीं।  बाल दिवस के मौके पर नोएडा के सेक्टर 56 स्थित सरला देवी डीएवी पब्लिक स्कूल के दर्जनों स्टूडेंट्स ने डॉटकॉम के ऑफिस के विशेष मेहमान थे। जिसमें भावना, वनिशा, सुमैल, सौमद्रता, अपूर्व, शायोन, गरिमा, जय, अनुग्रह, श्री लक्ष्मी और नताशा ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। 
विज्ञापन


हाथों में माइक थामे स्टूडेंट्स ने जब डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से दनदनाते हुए सवाल किए तो हर कोई उनकी समझ और समसामयिक विषयों के प्रति उनकी वृहद्ध जानकारी का कायल हो गया।
विज्ञापन

बाल दिवस विशेष - फोटो : अमर उजाला
आठवीं, नौंवी और दसवीं कक्षा के करीब दर्जनभर छात्र-छात्राएं बाल दिवस के अवसर पर अमर उजाला के डिजिटल न्यूज रूम की कमान संभाली। उन्होंने न केवल खबरें पढ़ीं बल्कि खबरों के संपादन और चयन में भी अहम भूमिका निभाईं। 
 
बच्चों ने प्रदूषण, फेक न्यूज, पटाखों से लेकर देश की राजनीति से जुड़ी कई ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे वहीं न्यूज रूम की बारीकियों और पत्रकारिता की चुनौतियों को भी समझा। इन बच्चों के लिए विशेष सेशन भी आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी किया। जिनमें गायन, भजन, कविता पाठ, टीवी पर बुलेटिन पढ़कर दिखाना और पत्रकारों से इंटरव्यू करना शामिल रहा। पत्रकारों के साथ बातचीत के सेशन में कई छात्र और छात्राओं का आत्मविश्वास गजब का रहा, पत्रकारों के सामने सवाल पूछने में वह जरा भी नहीं हिचके। खुलकर देश दुनिया से जुड़े तमाम मुद्दों पर सवाल पूछे और अपनी राय भी रखी।

बच्चों ने इस अवसर पर जय और भावना ने 'अमर उजाला टीवी' का बाल दिवस पर स्पेशल लाइव बुलेटिन को भी पढ़ा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने अमर उजाला डॉटकॉम के पूरे दफ्तर में घूमकर विभिन्न विभागों की जानकारी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें