फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से चंद घंटे पहले प्रेमी संग भाग गई दुल्हन, दूल्हे ने नाबालिग साली संग लिए सात फेरे

Thu, 18 Feb 2021 08:54 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, भवानीपटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां इंतजार कर रहे दूल्हे को छोड़कर एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिसके बाद उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन की शादी दूल्हे के साथ हो गई।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि बाल-विवाह गैरकानूनी है इसीलिए पुलिस ने लड़की को उसके ससुराल में रहने की अनुमति नही दी।

अधिकारी ने कहा कि भवानीपटना पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में मालपाड़ा गांव की दुल्हन मंगलवार शाम को 26 वर्षीय दूल्हे के साथ शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई जिसके बाद उसके माता-पिता उसकी नाबालिग बहन की दूल्हे से शादी करने को राजी हो गए।

कालाहांडी जिला बाल संरक्षण अधिकारी सुकांति बेहरा ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा की तैयारी कर रही बच्ची को छुड़ाकर उसके भाई को सौंप दिया गया।

लड़की ने माता-पिता के साथ रहने का विकल्प चुना
उन्होंने कहा कि दुल्हन के माता-पिता और दूल्हे के परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि बाल विवाह गैरकानूनी है। सीडीपीओ ने कहा कि लड़की ने अपने माता-पिता के घर में रहने और परीक्षा में बैठने का विकल्प चुना ।
विज्ञापन


बेहरा ने कहा कि दोनों परिवारों के लिए एक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया था। उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। वे 18 वर्ष की विवाह योग्य आयु प्राप्त करने से पहले लड़की की शादी को गंभीरता से नहीं लेने पर सहमत हुए।

अधिकारी ने कहा कि घटना के बारे में पूछे जाने पर लड़की के पिता ने दावा किया कि वह साथियों के दबाव के कारण अपनी छोटी बेटी की शादी कराने के लिए सहमत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें