फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर पहुंचे चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, परिचालन संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

सार

Manipur: पहले दिन सीओएएस जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सीओएएस ने आंतरिक सुरक्षा स्थिति और मणिपुर में शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने में भारतीय सेना और असम राइफल्स की भूमिका पर चर्चा की।
विज्ञापन
मणिपुर के मुख्यमंत्री के साथ सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचे और परिचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उनके यहां पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। पहले दिन जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राज्य की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बैठक की और हालातों पर चर्चा की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यात्रा के पहले दिन द्विवेदी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सीओएएस ने आंतरिक सुरक्षा स्थिति और मणिपुर में शांति और स्थिरता की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने में भारतीय सेना और असम राइफल्स की भूमिका पर चर्चा की। जनरल ने मणिपुर के लोगों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दोहराया।

अपने दौरे के दौरान जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जवानों के साथ भी बातचीत की और उनके पेशेवरता, ऑपरेशनल तत्परता, और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की। इसके अलावा चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने पूर्व सैनिकों से भी मुलाकात। उन्होंने उनके नि:स्वार्थ सेवा और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। सीओएएस के साथ पूर्वी सेना के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी और  स्पीयर कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंदेक भी साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें