फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य वार्ता: थल सेना अध्यक्ष जनरल नरवणे ने की सऊदी के शीर्ष कमांडर से बातचीत, रक्षा पहलुओं पर हुई चर्चा 

Wed, 09 Feb 2022 02:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने सऊदी अरब के शीर्ष सैन्य कमांडर से टेलीफोनिक बातचीत की। इससे पहले दिसंबर में भी दोनों के बीच बात हुई थी। 
विज्ञापन
थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे ने बुधवार को सऊदी अरब के शीर्ष सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतायर से वार्ता की। इस दौरान द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि दोनों के बीच वार्ता में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


सेना की ओर से ट्वीट किया गया कि, "जनरल एमएम नरवणे ने लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतायर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के पहलुओं पर चर्चा की। इससे पहले जनरल नरवणे ने दिसंबर में भी लेफ्टिनेंट जनरल अल-मुतायर के साथ टेलीफोनिक बातचीत की थी। दरअसल, भारत और सऊदी अरब के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंध पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़े हैं। थल सेना प्रमुख ने दिसंबर 2020 में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खाड़ी देश का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें