दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगले तीन महीने के अंदर दिल्ली के 18 वर्ष से ऊपर सभी लोगों को वैक्सीन लगा दी जाएगी। इसके लिए व्यापक कार्य योजना तैयार कर ली गई है। प्राइवेट कंपनियों को दिल्ली को 1.34 करोड़ वैक्सीन देने के लिए कहा जा चुका है और यह खेप जल्दी ही मिलनी शुरू हो जाएगी। वैक्सीन मिलते ही हर सार्वजनकि जगह पर वैक्सीन सेंटर बनाकर हर एक व्यक्ति को वैक्सीन लगा दी जाएगी।
गुरूवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली तेजी से वैक्सीन योजना को लागू करेगी और हम सबसे पहले पूरी आबादी को वैक्सीन देने वाले राज्य बनेंगे।
इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई है। अभी वैक्सीन नहीं मिली है, लेकिन इसके जल्दी ही मिल जाने की उम्मीद है। वैक्सीन मिलते ही इस योजना को तेजी से लागू किया जाएगा। दिल्ली ने घोषणा कर रखी है कि राजधानी में सबको मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी।
वैक्सीन कार्यक्रम में सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेने का प्लान बना रही है। जानकारी के अनुसार सरकार हर मोहले तक मोहल्ला क्लिनिक योजना की तर्ज पर छोटे-छोटे वैक्सीन केंद्र बनाएगी और सबको वैक्सीन लगाएगी। इसके लिए आरडीए और सांय सभी लोगों को भी साथ लिया जाएगा।