फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य इमाम बोले: बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले बेहद गलत, दुनियाभर के इमाम मस्जिदों से करें निंदा

Tue, 26 Oct 2021 10:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बांग्लादेश में बीते दिनों हिंदुओं और मंदिरों पर हुई हमले की घटनाओं की मुख्य इमाम ने मंगलवार को आलोचना की। उन्होंने दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों का हवाला देते हुए बांग्लादेश सरकार से ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने की अपील की और दुनियाभर के इमामों से कहा कि उन्हें इन घटनाओं की मस्जिदों से निंदा करनी चाहिए।
विज्ञापन
मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा कि बांग्लादेश में दशहरे के मौके पर जैसे हालात बने, हिंदू भाइयों पर जैसे अत्याचार हुए उसकी मैं निंदा करता हूं। मैं बांग्लादेश के चीफ इमाम को ये कहना चाहता हूं कि तमाम मस्जिदों से इसकी निंदा होनी चाहिए। बांग्लादेश सरकार से कहना चाहता हूं कि इन घटनाओं के दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सरकार को हर हालत में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोबारा इस तरह की घटनाएं किसी भी कीमत पर न हों। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश और भारत के हमेशा से बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं। भारत ने बांग्लादेश और वहां के लोगों के साथ हमेशा बहुत अच्छा रवैया रखा है। अगर वहीं के लोग ऐसा करेंगे तो ये संबंध बरकरार कैसे रह पाएंगे।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें