फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आर्थिक सलाहकार का इस्तीफा: सुब्रमण्यम ने किया पद छोड़ने का एलान, बताई ये वजह

Fri, 08 Oct 2021 06:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केवी सुब्रमण्यम से पहले अरविंद सुब्रमण्यम  मुख्य आर्थिक सलाहकार थे। सरकार ने नए सीईए की नियुक्ति की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
मुख्य आर्थिक सलाहकार के. सुब्रमण्यम - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (cea) केवी सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को पद छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब पुन: अकादमिक कार्यों में जुटने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सुब्रमण्यम ने  ट्वीट किया, 'मैंने अपना 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद शिक्षा जगत में वापस लौटने का फैसला किया है। राष्ट्र की सेवा करना परम सौभाग्य रहा है और मुझे अद्भुत समर्थन और प्रोत्साहन मिला है। पेशेवर जीवन के करीब तीन दशकों में मुझे अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जैसा अधिक प्रेरक नेता नहीं मिला। आर्थिक नीतियों की उनकी सहज समझ आम नागरिकों के जीवन को ऊंचा करने के लिए एक अचूक दृढ़ संकल्प के साथ मिलती है।'  सुब्रमण्यम ने उन्हें प्रदान किए गए अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

सेबी समेत तमाम विशेषज्ञ समितियों में रहे
50 वर्षीय केवी सुब्रमण्यम भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विशेषज्ञ समितियों में और जेपी मॉर्गन चेस, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में भी कार्यरत रहे। सरकार ने उनकी जगह नए सीईए के बारे में घोषणा नहीं की है। उनसे पहले अरविंद सुब्रमण्यम इस पद पर थे। उनके पद छोड़ने के पांच माह बाद 7 दिसंबर 2018 को केवी सुब्रमण्यम मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें