फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : दो नक्सली गिरफ्तार, 2012 में आईएएस अधिकारी एलेक्स पॉल का किया था अपहरण 

Sat, 21 Aug 2021 03:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में पुलिस व सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। यहां दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी था। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2012 में छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिले से आईएएस अधिकारी के अपहरण में संलिप्त दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर में चलाए जा रहे अलग-अलग अभियानों में दोनों की गिरफ्तारी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक रावा गंगा को डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड व स्थानीय पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में गुरुवार को पकड़ा गया था। वहीं सुखराम को दंतेवाड़ा के पास कटेकल्याण थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


2011 में गंगा नक्सली संगठन में शामिल हुई थी
सुकुमा के एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि रावा गंगा 2011 में नक्सल संगठन में शामिल हुई थी। 2012 में उसने सुकुमा के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण किया था। इसके अलावा दोनों 2013 में पोलिंग पार्टी पर आइईडी से हमला करने वालों में भी शामिल रहे हैं। 

एक-एक लाख रुपये का था इनाम 
सुखराम कवासी भी डीएकेएमएस के कमांडर के रूप में सक्रिय रहा है। पुलिस का कहना है कि सुखराम पर भी हत्या, आईईडी ब्लास्ट, पुलिस पर हमला करने जैसे आरोप हैं। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम भी पुलिस की ओर से घोषित किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें