फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी तेज: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से की मुलाकात, हुई यूपी चुनाव पर चर्चा

Wed, 22 Dec 2021 12:21 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़ में कैबिनेट फेरबदल के मुद्दे पर भी राहुल गांधी के साथ चर्चा हुई।
विज्ञापन
राहुल गांधी और भूपेश बघेल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लग चुकी है। वहीं मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

विज्ञापन


पार्टी ने सीएम भूपेश बघेल को आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए  वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। उन्होंने राहुल गांधी के साथ चुनाव के लिए लड़ाई की तैयारी में पार्टी के रोडमैप और चुनावी तैयारियों में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की भागीदारी पर चर्चा की।

वहीं सीएम बघेल के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ में कैबिनेट फेरबदल के मुद्दे पर भी गांधी के साथ चर्चा की गई है । उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों को मौका देने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल बघेल गांधी से मुलाकात के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए और उनके राज्य के वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें